
जानिए महादेव ने किस देवता को दिया है कौन सा काम?
इंद्रदेव – भगवान शिव के आदेश पर ही देवराज इंद्र देवताओं की रक्षा और राक्षसों का नाश करते हैं।

वरुणदेव – ये जल के स्वामी हैं। जल की रक्षा और दोषी प्राणियों को बंधन में बांधना इनका काम है।


कुबेरदेव – ये भगवान शिव के मित्र व उत्तर दिशा के स्वामी भी हैं। धन की रक्षा करना इनका काम है।

शेषनाग – महादेव के आदेश पर ही शेषनाग ने पृथ्वी को अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है।

ब्रह्मा जी – ये त्रिदेवों में से एक हैं। भगवान शिव के आदेश पर ही ये नवीन सृष्टि की रचना करते हैं।


विष्णु – ये अपनी तीन मूर्तियों द्वारा संसार के पालन के साथ सृजन और संहार भी करते हैं।


सूर्यदेव – अपने तीन अंशों द्वारा जगत का पालन व बारिश करवाने का काम महादेव ने इन्हें सौंपा है।


चंद्रदेव – ये अपनी किरणों से औषधियों को पोषित करते हैं और जीवों को प्रसन्न करते हैं।


No comments:
Post a Comment