google-site-verification=NjzZlC7Fcg_KTCBLvYTlWhHm_miKusof8uIwdUbvX_U पौराणिक कथा: करेले के जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि

करेले के जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि

करेले के जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि

Image result for karela juice
करेला कई औषधीय गुण से भरा होता है| इसका डायबिटीज जैसे कई घातक रोगों को ख़तम करने के लिए विशेष योगदान होता है| इसकी सब्जी के बजाय इसके जूस का इस्तेमाल करना बेहतर होगा जो आपको कई तरह से फयादा दिलाएगा| तो चलिए करेले के जूस बनाने की विधि और उससे होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं|
करेला का जूस कैसे बनाए? |  Karela Juice Recipe In Hindi
करेले का जूस बनाने के लिए पहले यह तय कर लें कि करेला पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए| करेला पूरी तरह से हरा होना चाहिए|

  • करेले को अच्छे तरह से साफ़ पानी से धोलें और इसे छील कर इसकी पतली-पतली स्लाइस बना लें|
  • इन स्लाइस को ग्राइंडर में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें|
  • अब इसे एक बर्तन में निकालकर रख लें और इसमें आवश्यकतानुसार नीबू, काला नमक, और हींग अच्छी तरह से मिलाएं|
  • मिश्रण में बर्फ डाल के सर्व करें|
करेले के जूस पीने के फायदे | Karele Ke Juice Ke Fayde | Karela Juice Benefits In Hindi | 
खून की सफाई करता है
शरीर में खून की खराबी की वजह से कई सारे दोष उत्पन्न हो जाते हैं| यह दोष खुजली, दाद, खाद, एक्ने, पिम्पल्स और भी कई तरह से इंसान के शरीर में नजर आते हैं| करेले के जूस के इस्तेमाल से खून में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ किडनी के द्वारा शरीर के बहार चले जाते हैं|
त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को ख़तम करता है करेले का जूस
करेले में एंटी-ओक्सिडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है| इसके साथ इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं| इससे त्वचा में निखार आता है और चेहरे में झुररियाँ ठीक होती हैं|
डायबिटीज के खतरे को करता है कम
करेले में एक तत्व पाया जाता है, जिसका नाम p-insulin है| यह तत्व शरीर में इन्सुलिन लेवल को बनाए रखता है और इन्सुलिन की कार्य क्षमता में सुधार लाता है| इसुलिन लेवल में बढ़ोतरी रक्त में शर्करा को कम करने में मददगार होता है और इससे डायबिटीज से निजात पाया जा सकता है|
कैंसर के खतरे को कम करता है
एक शोध में यह बात सामने आई है कि करेला कैंसर विरोधी तत्व से भरपूर होता है| इसमें मौजूद एंटी-oxidents गुण कैंसर के खतरे को कम करते हैं| इससे कैंसर के पनपने का खतरा काफी कम हो जाता है| इससे महिलाओं में होने वाले कैंसर प्रोस्टेट और स्तन कैंसर से छुटकारा पाया जा सकता है|
वेट loss में है मददगार
करेले के जूस के सेवन से शरीर में मेटाबोलिज्म प्रोसेस सही ढंग से काम करता है| इससे आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कैलोरी के रूप में पिघल जाता है और आपके बढे हुए वजन को कम किया जा सकता है| इसके अलावा भी करेला आपके भूंख को कम करता है और शरीर को उसके आवश्यकता अनुसार ऊर्जा की प्राप्ति नहीं हो पाती है| ऊर्जा पाने के लिए शरीर बॉडी में स्टोर्ड फैट को कैलोरी की तरह इस्तेमाल करता है और फैट को रिड्यूस करता है|
गुर्दे में पथरी का इलाज
गुर्दे में पथरी का इलाज करेले के जूस के इस्तेमाल से किया जा सकता है| करेले का जूस शहद के साथ पीने से गुर्दे में मौजूद पथरी टूट जाती है| टूटी हुई पथरी युरिन के जरिये बहार चली जाती है| इससे आपके गुर्दे में मौजूद किसी भी तरह की पथरी बाहर चली जाती है|
लीवर स्वस्थ रखता है
करेला लीवर में toxins को ख़तम करता है और यह लीवर को स्वस्थ रखता है| लीवर की कार्यक्षमता मे सुधार लाने के लिए करेले के जूस का इस्तेमाल करना उचित रहेगा| इससे लीवर सम्बन्धी बीमारियाँ नहीं होती है| पीलिया को ख़तम करने के लिए करेले के जूस का इस्तेमाल करना उचित रहेगा|
कब्ज ख़तम करता है
दरअसल, कब्ज फाइबर की कमी से हो सकता है| करेले के जूस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है| इससे कब्ज से आसानी से निजात पाया जा सकता है| इसके लिए आप करेले में पीसी हुई आजवाइन को इस्तेमाल करें|
करेला का जूस करे बवासीर का खात्मा
करेले के जूस में नीबू और शक्कर मिलाकर पियें| इससे बवासीर का इलाज संभव है| यह हर तरह के बवासीर को ख़तम कर सकता है|
मलेरिया
कड़वा करेला मलेरिया को दूर करने के लिए बेहतर औषधि माना जाता है| इसके जूस में काली मिर्च पीसकर रोगी को पिलाएँ| इसके अलावा भी आप करेले की पतियों को अच्छी तरह से पीसकर रोगी शरीर पर लेप लगाएँ|
साँस की बीमारी में लाभकारी
अस्थमा, खाँसी और भी कई श्वास सम्बन्धी विकारों में करेले का जूस उपयोग में लाया जा सकता है|
इम्यून सिस्टम ठीक करता है
करेले के जूस में मिनरल्स, और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है| यह हमारे इम्यून सिस्टम को सुधारता है और रोगों को आपसे दूर रखता है|
आखों की कई बीमारियों में लाभदायक
आँखों में मोतियाबिंद, कम दिखाई देना अक्सर आँखों का फूल जाना आदि कई रोगों का इलाज करेले कि मदद से कर सकते हैं| बस रोज सुबह खाली पेट एक गिलास करेले के जूस को पिएँ|
कार्बोहायड्रेट के स्तर को कम करता है
करेले में एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो कार्बोहायड्रेट को तोड़कर आपके शरीर में कार्बोहायड्रेट के स्तर को बनाए रहता है| कार्बोहायड्रेट की शरीर में अधिकता की वजह से आपके हार्ट को भारी मात्रा में नुकसान पहुँच सकता है| हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज, उच्च रक्तचाप आदि कई खतरनाक रोग शरीर में कार्बोहायड्रेट की अधिकता की वजह से हो सकते हैं| आप करेले के जूस में नीबू को इस्तेमाल करें और रोज सुबह खाली पेट जूस पियें|
भूंख नहीं बढ़ता है तो करें इस्तेमाल
करेले के जूस में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के कार्य को कुशल करता है और भूंख बढ़ाने का कार्य करता है| इसके खातिर आप करेले के जूस का सेवन पीसी आजवाइन के साथ करें|
करेले का जूस पीते समय रखें यह सावधानियाँ | Karele Ke Juice Ke Nuksan
  • गर्भावस्था के दौरान करेले की सब्जी या जूस का सेवन वर्जित है| इससे गर्भपात होने की आशंका बनी रहती है|
  • अगर किसी को इसके सेवन से पेट में दर्द या सर में दर्द की समस्या होती है तो इसका सेवन न करें|
  • इसकी खुराक डॉक्टर की मदद से तय करें अन्यथा इन्सुलिन की कमी भी हो सकती है|
  • करेले के जूस का सेवन करने के बाद कुछ नाश्ता जरूर करें|

No comments:

Post a Comment

भगवान श्रीकृष्ण की माखनचोरी लीला

ब्रज घर-घर प्रगटी यह बात। दधि माखन चोरी करि लै हरि, ग्वाल सखा सँग खात।। ब्रज-बनिता यह सुनि मन हरषित, सदन हमारैं आवैं। माखन खात अचानक...