google-site-verification=NjzZlC7Fcg_KTCBLvYTlWhHm_miKusof8uIwdUbvX_U पौराणिक कथा: जानिये क्यों होता है झाड़ू पर पैर लगाने से माँ लक्ष्मी का अनादर

Monday, August 5, 2019

जानिये क्यों होता है झाड़ू पर पैर लगाने से माँ लक्ष्मी का अनादर

क्यों होता है झाड़ू पर पैर लगाने से माँ लक्ष्मी का अनादर - Laxmi Broom Story Jhadu


जानिये क्यों होता है झाड़ू पर पैर लगाने से माँ लक्ष्मी का अनादर
भू-भाग मानव जीवन में हर व्यक्ति अपने घर में कई छोटी – बड़ी वस्तुओं को संजोये रखता है और अपने जीवन को सुख पूर्वक व्यतीत करता है। इनमें से कई ऐसी वस्तुवें होती है जो कि व्यक्ति के दिनचर्या में कार्य करने में प्रयोग होती है और जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण भी होती है। कई बार ऐसी वस्तुओं के ऊपर ध्यान भी नहीं जाता है की यह वस्तु मेरे लिए इतनी बड़ी महत्वपूर्ण भी हो सकती है। ऐसी चीजों में से एक है झाड़ू।
समय के अनुसार जब भी व्यक्ति अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए साफ सफाई करता है तो झाड़ू का काम होता है। अन्यथा इस अद्भुद धन के आगमन को प्रदान करने वाले झाड़ू को कौन पूछता। प्राचीन लोक-कथाओं के अनुसार झाड़ू को घर के अंदर एक विशेष स्थान प्राप्त हुआ जिसे आज के युग में लोग भूल चुके हैं।
हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार झाड़ू को माँ लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है। प्राचीन परंपराओं को मानने वाले लोग आज भी झाड़ू पर पैर लगने के बाद उसे प्रणाम करते हैं। इसी लिए झाड़ू पर पाऊं यानि पैर लगने या पावं मारने से देवी माँ लक्ष्मी का अपमान यानि अनादर माना जाता है।

झाड़ू का महत्व

माँ लक्ष्मी जी दो बहिने थी। एक का नाम तो लक्ष्मी और दूसरे का नाम दरिद्रता। माँ धन लक्ष्मी साफ जगह निवास करती है तो दरिद्रता सदैव गन्दगी में निवास करती है। यदि किसी भी जातक के घर में साफ-सफाई व स्वछता रहती है तो वह व्यक्ति धन की कमी होने के बाद भी भौतिक सुखों को आनंद से प्राप्त करता है भौतिक सुखों का पूरा श्रेय झाड़ू को ही जाता है। क्योंकि यही झाड़ू साफ – सफाई का कारक माना जाता है। यही एक वस्तु है जो कि घर की गरीबी रूपी कचरे को बाहर निकालती है और घर की साफ सफाई बनाए रखती है।
यदि घर साफ और स्वच्छ रहता है तो हमारे जीवन में धन संबंधी कई परेशानियां स्वतः ही दूर हो जाती हैं। यदि घर या कार्यालय में झाड़ू का कार्य न हो तब उसे ऐसे स्थान पर रख दें जहां किसी की नजर या पॉंव न जाये। जिस कारण देवी माँ लक्ष्मी का निरादर न हो सके। यदि भूलवश झाड़ू को पैर लग जाए तो महा लक्ष्मी से क्षमा की प्रार्थना कर लेना चाहिए। और झाड़ू को सदैव एक स्वच्छ स्थान व गुप्त स्थान पर रखना चाहिए जहाँ किसी नजर न पढ़े।

No comments:

Post a Comment

भगवान श्रीकृष्ण की माखनचोरी लीला

ब्रज घर-घर प्रगटी यह बात। दधि माखन चोरी करि लै हरि, ग्वाल सखा सँग खात।। ब्रज-बनिता यह सुनि मन हरषित, सदन हमारैं आवैं। माखन खात अचानक...